फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Number 12 in the investigation of murder of delivery boy in Gorakhpur, he himself had consumed poison earlier.

Gorakhpur News: डिलीवरी बॉय ने 15 दिन पहले भी खाया था जहर, शक-12 नंबरों के ईर्द-गिर्द टिका हत्या का राज

Sat, 16 Nov 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

परिजनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस अब भुपेंद्र की हत्या में प्रेम प्रसंग, आपसी मित्रों में झगड़ा और सीडीआर से मिले 10 से 12 नंबरों पर हुई बातचीत में हत्या का राज ढूंढ रही है। इसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Number 12 in the investigation of murder of delivery boy in Gorakhpur, he himself had consumed poison earlier.
डिलीवरी ब्वॉय का शव मिला. मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डिलीवरी बॉय भूपेंद्र दुबे (27) पुत्र कृष्ण प्रताप दुबे की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शुक्रवार को जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस को भूपेंद्र के घर से एक बैग में जोमैटो की ड्रेस और एक सीएचसी का पर्चा मिला है। घरवालों ने पूछताछ में बताया कि 15 दिन पहले भूपेंद्र ने जहर खा लिया था, खुद ही सीएचसी पर जाकर इलाज कराया।

विज्ञापन


पूछने पर वजह बताने से इन्कार कर दिया था। जहर से उसकी जान बच गई, लेकिन इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी मित्रों में झगड़ा और सीडीआर से मिले 10 से 12 नंबरों पर हुई बातचीत में हत्या का राज ढूंढ रही है।
विज्ञापन


सीहापार निवासी मृतक के बड़े भाई शचींद्र दुबे ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने भूपेंद्र के कमरे की तलाशी ली। पुलिस भूपेंद्र के मोबाइल डब्बा और सीएचसी का पर्चा साथ ले गई है। इसके अलावा उसके दोस्तों और पुराने झगड़ों के बारे में पूछा। करीब आधे घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। माता-पिता इस घटना से बेहद दुखी हैं, वे दिन भर रो रहे हैं। कुछ भी बोलने पर उनकी आंखें डबडबा जा रही हैं। भाई की मौत के बाद दिनभर घर पर आने वालों की भीड़ लगी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed