फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NTA will select MBA students for admission to MCA in MMMUT

एमएमएमयूटी: एनटीए चुनेगी एमबीए, एमसीए में प्रवेश के लिए विद्यार्थी, यहां कर सकते हैं आवेदन

Sat, 29 May 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 09:38 PM IST
सार

20 जून तक कर सकते हैं प्रवेश, upcet.nta.nic.in पर कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
NTA will select MBA students for admission to MCA in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहली बार मालवीय प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के चयन का जिम्मा एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को सौंपा है। एनटीए ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की है।

विज्ञापन


एनटीए के शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 20 जून को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 20 जून को ही रात 11:50 बजे तक अभ्यथियों को प्रवेश परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। 21 से 30 जून तक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि को दूर करने का मौका दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी upcet.nta.nic.in पर आवदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीसेट नाम से परीक्षा आयोजित करेगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
एनटीए की परीक्षा से एमएमएमयूटी ही नहीं एकेटीयू (एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) और एचबीटीयू (हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय) के लिए भी विद्यार्थी चुने जाएंगे। इस परीक्षा को एनटीए ने यूपीसेट नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमएमयूटी में इस परीक्षा के माध्यम से जिन पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, उनमें एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमटेक के अलावा एमएमसी गणित, रसायनशास्त्र और भौतिक विज्ञान शामिल है। बहुत जल्द प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी जाएगी।


एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि प्रवेश के लिए जेईई मेंस और एनटीए को माध्यम बनाने से विश्वविद्यालय को देश भर से मेधावी विद्यार्थी मिल सकेंगे। इससे विश्वविद्यालय के अध्ययन स्तर में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed