{"_id":"5e17334a8ebc3e87bb5b6218","slug":"nsui-celebrates-victory-in-student-union-elections-gorakhpur-news-gkp336506634","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छात्रसंघ चुनाव में जीत पर एनएसयूआई ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: छात्रसंघ चुनाव में जीत पर एनएसयूआई ने मनाया जश्न
Thu, 09 Jan 2020 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
NSUI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एनएसयूआई के चारुचंद्रपुरी स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
एनएसयूआई पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय ने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर मिली जीत से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में छात्रों ने केंद्र सरकार की विभाजनकारी नीतियों को समझ लिया है। विद्यार्थी अत्याचार से त्रस्त होकर अब नए विकल्प की ओर देख रहे हैं। जिला अध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कहा कि छात्र अब जागरूक हो चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष
योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जेएनयू और एएमयू, जामिया जैसे विश्वविद्यालयों को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया था क्योंकि वहां एबीवीपी कमजोर है। देश का युवा अब उनके बहकावे में नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश पीसीसी सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी, विजय सिंह, ऋषि यादव, अभिजीत पाठक, प्रखर पांडेय, अतुल मिश्र, विख्यात भट्ट, अंकित पांडेय, श्याम मिश्र, पीयूष पांडेय, आशुतोष शुक्ला, सुबोध पांडेय आदि उपस्थित थे।