फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now you can make online payment at railway ticket counter also

Gorakhpur News: अब रेलवे के टिकट काउंटर पर भी कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Sat, 18 May 2024 04:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Now you can make online payment at railway ticket counter also
- टिकट घर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखेगा क्यूआर कोड
विज्ञापन

- अभी ऑनलाइन भुगतान नहीं होने की वजह से होती है दिक्कत

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अब रेलवे के टिकट काउंटर पर भुगतान को लेकर किचकिच नहीं होगी। जल्दी ही सभी काउंटरों के बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन नंबर के साथ ही क्यू आर कोड भी दिखने लगेगा। इससे टिकट के लिए कैश नहीं होने पर मोबाइल से भी भुगतान हो सकेगा। यह सुविधा शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ काउंटर पर बैठे कर्मियों को भी राहत मिलेगी।
रेलवे के आरक्षण काउंटर पर अभी भी कैश भुगतान की व्यवस्था है। इसके चलते कभी फुटकर तो कभी कैश नहीं होने को लेकर किचकिच होती है। अब अधिकांश जगहों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होने के बाद यहां भी ऐसी मांग हो रही थी। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने सभी टिकट व आरक्षण काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। व्यवस्था यह बनाई जा रही है कि टिकट काउंटर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन नंबर के साथ ही क्यू आर कोड भी दिखे, जिससे यात्री अपने मोबाइल से भी भुगतान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed