{"_id":"6350ecfacee9445cb1369cc6","slug":"now-watchmen-will-get-pants-dhoti-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डीआईजी की पहल: अब चौकीदारों को मिलेगी पैंट, धोती की अनिवार्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डीआईजी की पहल: अब चौकीदारों को मिलेगी पैंट, धोती की अनिवार्यता खत्म
Thu, 20 Oct 2022 12:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:08 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि चौकीदारों को धोती की जगह पर पैंट देने की तैयारी है। कोशिश है कि जल्द ही इन्हें पैंट उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौकीदारों को अब धोती की जगह पैंट दी जाएगी। पुलिस अफसरों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। कवायद शुरू कर दी गई है। कोशिश है कि दिवाली से पहले इन्हें उपहार स्वरूप पैंट दे दी जाएं। लंबे समय से चौकीदार धोती की जगह पैंट की मांग कर रहे थे। डीआईजी जे. रविंद्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए पहल की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में 1300 से अधिक चौकीदार हैं। हर गांव में पुलिस की आंखें और कान ये ही होते हैं। जमाना बदल गया लेकिन कई वर्षों पहले लागू नियमानुसार इन्हें सरकार की ओर से वर्दी के तौर पर धोती ही दी जा रही थी। अब उस वर्दी में धोती की जगह पैंट को शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसकी प्रक्रिया भी तकरीबन पूरी कर ली गई है। बजट की मांग भेजी गई है, मिलते ही इन्हें पैंट दे दी जाएगी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि चौकीदारों को धोती की जगह पर पैंट देने की तैयारी है। कोशिश है कि जल्द ही इन्हें पैंट उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन