फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now two girls missing from Gagaha, kidnapping case

Gorakhpur News: अब गगहा से दो लड़कियां लापता, अपहरण का केस

Fri, 17 May 2024 06:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Now two girls missing from Gagaha, kidnapping case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। अब गगहा क्षेत्र से दो लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। आशंका है कि वे उस गिरोह के चंगुल में हैं, जो गरीब बेटियों को अच्छी जिंदगी का लालच देकर हरियाणा या दूसरे राज्यों में शादी करवा देता है। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पिछले साल नवंबर में गुलरिहा इलाके के भटहट में ऐसा मामला सामने आ चुका है। इसमें युवती को अगवा कर उसे कार से बरेली ले जाया जा रहा था। बेतियाहाता में युवती कार से कूद गई। इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि उसे शादी के लिए जबरन ले जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस यह जांच कर रही है कि गगहा वाले मामले के तार भी शादी कराने वाले गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र से बीते 11 मई को दो लड़कियां लापता हो गईं। अब उनके घरवालों को व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। घरवालों ने बताया कि मैसेज में लिखा है-हम लोगों की तलाश मत करें, नहीं तो हम मर जाएंगे, जहां हैं ठीक हैं, तीन-चार महीने में घर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में एक लड़के की फोटो लगा है, जिसे घरवाले पहचानते नहीं हैं। अब उन्हें डर सता रहा है कि कहीं लड़कियों के साथ अनहोनी न हो जाए। इस मामले में गगहा थाने में केस शनिवार को ही दर्ज कर लिया गया है।

गगहा क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी धनपत गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी बगल के गांव की किशोरी के साथ प्रतिदिन 200 रुपये की मजदूरी पर सब्जी तोड़ने राप्ती नदी के किनारे जाती थी। 11 मई को दोनों गईं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं। परिजन पहुंचे तो वहां पता चला कि दोनों वहां आई ही नहीं थीं।

हरियाणा में शादी करोगी तो मिलेंगे रुपये

लापता चल रही एक लड़की की मां का कहना है कि उसके पास गांव की ही एक महिला आई थी। वह उनकी बेटी की शादी हरियाणा में कराने की बात कह रही थी। उसने यह भी कहा-अगर वहां लड़की की शादी करोगी तो तुम्हें दो से तीन लाख रुपये भी मिलेंगे।

सीतापुर और बरेली के व्यापारी कर रहे सब्जी का काम

गगहा के लोगों का कहना है कि गोरखपुर व देवरिया बाॅर्डर पर राप्ती नदी के किनारे किसानों के खेतों को हुंडा पर लेकर सीतापुर व बरेली के लोग बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। वे दो सौ रुपये में स्थानीय लड़कियों को सब्जी तोड़ने की मजदूरी देते हैं। गगहा के अलावा देवरिया की भी लड़कियां यहां काम करने आती हैं।


कोट

इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिस दिन शिकायत आई थी, उसी दिन एफआईआर दर्ज कर पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम को लड़कियों की लोकेशन एक दूसरे राज्य में मिली है। पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर निकल चुकी है। बहुत जल्द दोनों लड़कियाें को खोज निकाला जाएगा। लड़कियों के मिलने के बाद गायब होने का कारण पता चलेगा। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

- जीतेंद्र कुमार तोमर, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed