फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now TTE of Gorakhdham misbehaved, made video and sent it to officers

Gorakhpur News: अब गोरखधाम के टीटीई से दुर्व्यवहार, वीडियो बनाकर अफसरों को भेजा

Sun, 03 Dec 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now TTE of Gorakhdham misbehaved, made video and sent it to officers
- जनरल टिकट लेकर एसी कोच में चढ़ जा रहे यात्री, आरपीएफ जवान हटाने के बजाए मौके से हट जा रहे
विज्ञापन

- राप्ती गंगा और वैशाली के टीटीई के साथ हो चुका है दुर्व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जनरल टिकट लेकर एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्री टीटीई के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वैशाली एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस और राप्ती सागर एक्सप्रेस में टीटीई के साथ दुर्व्यवहार हो चुका है। वहीं अब अब गोरखधाम एक्सप्रेस के टीटीई ने एसी थर्ड के कोच नंबर 9 व 10 में जनरल टिकट लेकर चढ़े यात्रियों का एक वीडियो अफसरों व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को भेजा है। वीडियो में दिखाया गया है कि जनरल टिकट लेकर एसी कोच में घुसे यात्री अर्थदंड भी जमा नहीं कर रहे हैं। वे दुर्व्यवहार कर रहे हैं। आरपीएफ के जवान इन्हें हटाने की बजाय खुद मौके से हट जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजा है।
दिवाली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरों से अपने गांव आए हैं। अब इनके वापस लौटने से ट्रेनों में भीड़ चल रही है। इसका फायदा उठाकर ट्रेनों के प्राइवेट कोच अटेंडेंट यात्रियों से अतिरिक्त पैसा लेकर उन्हें स्लीपर व एसी कोच में बैठा दे रहे हैं। टिकट जांच के दौरान इसे लेकर विवाद हो रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के एक टीटीई ने अपने अफसरों और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को वीडियो भेजा है। इस वीडियो में बताया गया है कि एसी थर्ड के कोच नंबर नौ व दस में जनरल टिकट लेकर तमाम यात्री चढ़ गए हैं। वीडियो में यात्री भी दिख रहे हैं जो गैलरी व गेट के पास बैठे हैं। टीटीई का कहना है कि आरपीएफ के जवान भी इन्हें नहीं हटा रहे हैं, जिसके चलते टीटीई की दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



00



पीआरकेएस करेगा आंदोलन : विनोद राय



पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय का कहना है कि हाल में ट्रेनों में हुई घटनाएं आहत करने वाली हैं। इससे रेलवे की छवि खराब हो रही है। प्राइवेट कोच अटेंडेंट एवं वेंडरों का व्यवहार यात्रियों के प्रति ठीक नहीं है। पिछले दिनों गोंडा डीजल लॉबी में टैंपो चालक ने लोको पायलट के साथ मारपीट कर ली थी। यह टैंपो डीजल लॉबी से रनिंग रूम तक रनिंग स्टाफ को ले जाने के लिए रखी गई है।



महामंत्री ने कहा कि यदि इन निजी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा। रेल कर्मचारी नेता कौशल कुमार सिंह, डीके तिवारी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक आदि ने भी इन घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताई है।




0



वर्जन



किसी को भी बिना उचित यात्रा प्राधिकार (वैध टिकट) के ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाती है। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अब तक प्रमुख स्टेशनों पर 80 से अधिक जांच हुई है। 25 से अधिक छापे मारे गए। अकेले लखनऊ डिवीजन में अनधिकृत यात्रियों से लगभग 44 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बिना वैध टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान चलता रहेगा।



पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed