फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now treatment of heart patients can be done in AIIMS Gorakhpur

गोरखपुर: अब एम्स में हो सकेगा दिल के मरीजों का इलाज, जल्द ही शुरू होगा हृदय रोग विभाग

Thu, 25 Nov 2021 02:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Nov 2021 02:26 AM IST
सार

हाल ही में एम्स में 52 डॉक्टरों के पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। इनमें से 27 पदों पर चयन हुआ है। इस प्रक्रिया में कार्डियोलॉजी के यूनिट के लिए प्रोफेसर पद पर भी चयन हो गया है।

विज्ञापन
Now treatment of heart patients can be done in AIIMS Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब एम्स में दिल की बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। जल्द ही कार्डियोलॉजी की यूनिट शुरू होने जा रही है। अब तक इस बीमारी के अधिकांश मरीजों को एम्स से रेफर कर दिया जाता था।   

विज्ञापन


जल्द ही एम्स को 27 नए डॉक्टर मिलेंगे। इसमें एक कार्डियोलॉजिस्ट भी है। हाल ही में एम्स में 52 डॉक्टरों के पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। इनमें से 27 पदों पर चयन हुआ है। इस प्रक्रिया में कार्डियोलॉजी के यूनिट के लिए प्रोफेसर पद पर भी चयन हो गया है।
विज्ञापन


इस पद पर डॉ. अनिमेष मिश्रा का चयन हुआ है। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी यूनिट के संचालन को भी संभावनाएं बढ़ गई हैं। एम्स प्रशासन ने चयनित डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पैथोलॉजी, फार्मोकोलॉजी, फिजियोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, ट्रामा एंड इमरजेंसी मेडिसिन, एनएस्थीसिया, एनाटॉमी, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, गायनी, ऑर्थोपेडिक और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के पदों पर चिकित्सक मिले हैं। जल्द ही इन चिकित्सकों की ज्वाइनिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई नए विभाग होंगे शुरू

डॉक्टरों की भर्ती से कई नए विभागों के संचालन का रास्ता खुल गया है। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रामा एंड इमरजेंसी व कार्डियोलॉजी की नई यूनिट शुरू होगी। जनरल मेडिसिन मजबूत होगा। इसमें यह अभी तक एक ही डॉक्टर थे। अब एक और डॉक्टर मिल गए हैं। जनरल सर्जरी की टीम में भी एक और डॉक्टर की बढ़ोतरी हुई है।  

एम्स मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि एम्स में अब कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मिल गए हैं। इसकी ओपीडी जल्द ही संचालित होगी। इसके अलावा 26 और नए डॉक्टरों का चयन हुआ है। बचे हुए पदों के लिए जल्द ही वैकेंसी निकाली जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed