फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now trains will run at a speed of 75 kmph in fog.

Gorakhpur News: अब कोहरे में 75 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now trains will run at a speed of 75 kmph in fog.
गोरखपुर। कोहरे में ट्रेनों सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिग्नल पोस्ट और बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगा दी गई हैं तो सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग की गई है। इसके अलावा 980 इंजन में फॉग सेफ डिवाइस लगाया गया है। इसके लगने से ट्रेनों की अधिकतम गति भी बढ़ गई है। अब ट्रेनें कोहरे में भी 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस के उपयोग में आने के पूर्व कोहरे के दौरान अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा थी, अब 75 किमी प्रति घंटा हो गई है।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान ट्रेनें 25 प्रतिशत ज्यादा गति से चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 980 फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था की गई है, जिनमें से लखनऊ मंडल में 315, इज्जतनगर मंडल में 250 और वाराणसी मंडल में 415 फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोहरे के दौरान पूर्ण ब्लॉक पद्धति और स्वचालित ब्लॉक पद्धति में गाड़ियों के संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की काउंसिलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed