{"_id":"6931eb931c4ec350e20149c4","slug":"now-tourists-will-get-home-like-accommodation-and-food-facilities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1154752-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब पर्यटकों को मिलेगी घर जैसे रहने व खाने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब पर्यटकों को मिलेगी घर जैसे रहने व खाने की सुविधा
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकार की ओर से पर्यटकों को घर जैसी रहने व खाने की सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति शुरू की गई है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों को उच्च स्तरीय और सुरक्षात्मक आवासीय सुविधा मिलेगा। इसको लेकर जिले के लगभग छह लोगों ने पर्यटन विभाग को आवेदन देकर अपने आवासीय परिसर में पर्यटकों को ठहराने का मन बनाया है।
पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, होम स्टे नीति को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रखते हुए अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए उन्होंने पर्यटन विभाग से संपर्क किया है। अब तक छह लोगों ने पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। इन सभी आवेदनों पर विचार किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोल्ड कैटेगरी के रजिस्ट्रेशन के लिए तीन हजार रुपये फीस और सिल्वर कैटेगरी के 2 हजार फीस है।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति में छह लोगों ने रुचि दिखाई है। इससे रोजगार बढ़ेगा, वहीं पर्यटकों के लिए भी सुविधाओं का विस्तार होगा।