गोरखपुर: अब डॉक्टर से टेलीफोन पर लीजिए सलाह, स्वास्थ्य विभाग जारी किए मोबाइल नंबर
संक्रमण से बचाने के लिए आरंभ की गई टेलीमेडिसिन सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के जारी किए मोबाइल नंबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू कर दी है। अब मरीज घर से ही डॉक्टरों से चिकित्सकीय सलाह ले सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के नंबर जारी किए हैं। इस व्यवस्था से ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होगी तो संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की ओपीडी में काफी संख्या में मरीज आते हैं। ओपीडी में संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा आरंभ की गई है। ओपीडी में कम मरीज आएंगे, तो संक्रमित होने का खतरा भी कम रहेगा।
सीएमओ ने अपील की कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मास्क जरूर लगाएं। अगर इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं, तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। बताया कि कुछ विशेषज्ञ डाक्टरों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन करके परामर्श ले सकता है।
विभाग डॉक्टर का नाम मोबाइल नंबर
जनरल सर्जरी डॉ. ओपी सिंह 9415066877
डॉ. बीपी मल्ल 9415828270
मेडिसिन डॉ. प्रशांत सिंह 7798884118
डॉ. महेश चौधरी 9452758954
डॉ. सोनू केशरवानी 9415282225
बाल रोग डॉ. राघव अग्रवाल 9761197699
डॉ. सुशील 8004707024
डॉ. अजय 9415285316
नाक, कान, गला रोग डॉ. डीके मौर्य 8896871889
डॉ. आलोक अग्रहरि 8392800551
मानसिक रोग डॉ. अमित शाही 7905175717
चर्म रोग डॉ. नवीन कुमार वर्मा 9415076840
हृदय रोग डॉ. केके शाही 8318723383
डॉ. रोहित गुप्ता 8650509292
हड्डी रोग डॉ. आरके सिंह 9369273107
डॉ. पीके त्रिपाठी 9559190116
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ओपीडी में आकर लोग संक्रमण की चपेट में न आएं इसके लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। लोग अपने घर से ही डॉक्टरों से चिकित्सकीय सलाह ले सकते हैं। इससे ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होगी तो संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों के नंबर जारी कर दिए गए हैं।