अब ऑनलाइन कराएं 'सेवामित्र एप' पर रजिस्ट्रेशन, मिलेगी ये खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के संकट में प्रदेश छोड़कर घर लौटने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और स्किल्ड बेरोजगारों को काम दिलाने के लिए शुरू की गई 'सेवा मित्र एप' पर अब इच्छुक युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें दूर दराज के इलाकों से सेवा योजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।
sewayojan.up.nic.in पर लॉग इन कर आवेदन किया जा सकेगा। जून में लांच हुई इस सेवा के तहत जिले में अब तक 100,512 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कराने वाले बढ़ई, बिजली, मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत 61 प्रकार के कामों से जुड़े कामगारों को जरूरत के मुताबिक बुला सकेगा। एप पर क्षेत्रवार हर जिले के कुशल श्रमिकों का ब्यौरा उपलब्ध होगा।
प्रवासी मजदूरों या स्किल्ड युवाओं को घर बैठे रोजगार हासिल करने के लिए इस एप पर पंजीकरण कराना होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के मुताबिक सरकारी विभागों के द्वारा भी काम दिलाया जाएगा।
एप पर पंजीकरण कराने वालों की संख्या
- स्किल्ड लेबर - 46718
- नॉन स्किल्ड लेबर -53794
- कुल संख्या - 100512
ऐसे करेगा काम
अगर किसी को प्लंबर की जरूरत है तो वह मोबाइल एप जिला और अपने ब्लॉक का नाम लिखेगा। इसके बाद उसके सामने इलाके सभी कामगारों की सूची होगी। तत्काल व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा। अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैंपिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं। उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
दस रूपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाना से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र लगाना होगा।