फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now open savings account at home in SBI

खुशखबर: अब एसबीआई में घर बैठे खोलें बचत खाता, ये है प्रक्रिया

Tue, 20 Apr 2021 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 03:01 PM IST
सार

डीजीएम पीसी बरोड़ बोले, कोरोना संक्रमण के इस दौर में सुरक्षित बैंकिंग का विकल्प

विज्ञापन
Now open savings account at home in SBI
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने सुरक्षित बैंकिंग के मकसद से खाता खोलने के लिए वीडियो केवाईसी सुविधा शुरू की है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति भारतीय स्टेट बैंक में अपने स्मार्ट मोबाइल फोन या इंटरनेट के जरिए घर बैठे ही अपना बैंक खाता खोल सकता है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में ग्राहकों को सहज एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को बिना शाखा में गए सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपना नया खाता खोलने की सुविधा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस विशेष खाते में खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड से प्राधिकृत करने की आश्यकता होगी। उसके बाद बैंक ग्राहक से संपर्क कर वीडियो द्वारा उसका केवाईसी वैरिफ़िकेशन कर खाता प्राधिकृत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खाता खोलने की प्रक्रिया

सबसे पहले मोबाइल में एसबीआई योनो एप्प डाउनलोड करने के बाद एप्प पर क्लिक करना होगा। सबसे नीचे न्यू टू एसबीआई का विकल्प आएगा। उसपर क्लिक करने पर दो विकल्प आएगा, जिसमें पहला विकल्प डिजिटल सेविंग्स अकाउंट का तो दूसरा विकल्प इंस्टा सेविंग्स खाता खोलने का होगा।

इंस्टा सेविंग्स खाते पर क्लिक कर अपना आधार,पैन आदि का विवरण भरते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। जिसे सिस्टम में डालने और इसके सत्यापित होते ही आपका खाता खुल जाएगा।

कुछ शर्तें और जानकारियां
ग्राहक का एसबीआई में पहले से कोई खाता नहीं होना चाहिए। एसबीआई योनो एप सिर्फ आधार और पैन कार्ड से प्राधिकृत करने से ही खुल जाएगा खाता। आधार पर अंकित मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से खाताधारक का वैरिफिकेशन किया जाएगा तथा पते पर एटीएम कार्ड पहुंच जाएगा। इस खाते में चेक बुक जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed