फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now Online application for vehicle permit in Gorakhpur

वाहनों के परमिट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, आरटीओ का चक्कर लगाने से मिलेगी निजात

Mon, 27 Jan 2020 02:12 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
now Online application for vehicle permit in Gorakhpur
सांकेतिक फाइल।
वाहनों के परमिट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के तीन दिनों के अंदर परमिट ऑनलाइन ही जारी हो जाएगी। नई व्यवस्था शनिवार से प्रभावी हो गई। इससे एक ओर आवेदकों को  आरटीओ के बार-बार चक्कर लगाने से निजात मिलेगी, वहीं उन्हें बिचौलियों का भी सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


पहले आवेदक को परमिट के लिए आवेदन पत्र लेकर विभाग में जाना पड़ता था। दस्तावेजों की जांच से लेकर परमिट लेने तक के लिए बार-बार आरटीओ का चक्कर लगाना पड़ता था। अब आवेदक को वाहन फॉर साफ्टवेयर की वेबसाइट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन सर्विस का विकल्प चुनकर परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें ऑनलाइन ही फीस जमा होगी। दो दिन में जमा किए गए दस्तावेजों की जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


मोबाइल पर आएगा कन्फर्म मैसेज
संबंधित परमिट अधिकारी परमिट आवेदन को स्वीकृत कर कॉपी वेबसाइट पर ही जारी कर देगा। उसके बाद आवेदक के मोबाइल पर कन्फर्म का मैसेज आएगा। तीसरे दिन आवेदक ऑनलाइन अपने परमिट का प्रिंट ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि परमिट के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ता था। वहीं इस काम के लिए लोग बिचौलियों से भी संपर्क करके फंस जाते थे। शनिवार से ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था शुरू होने के बाद अब आवेदकों को किसी का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed