फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now necessary to write names on shops of hotels-restaurants in Gorakhpur,if not written then action will taken

Gorakhpur News: होटल-दुकानों के बोर्ड पर भी नाम लिख लें, किया नजरअंदाज तो होगा- 'कड़ा एक्शन'

Thu, 26 Sep 2024 11:30 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

जिले में होटल, रेस्त्रां, कैंटीन आदि मिलाकर करीब 15 हजार लाइसेंस जारी हुए हैं। शहर में तमाम दुकानें, होटल ऐसे हैं, जिनके बोर्ड पर पहले से भी संचालकों के नाम लिखे हुए हैं। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच खाने-पीने की अधिकतर दुकानों पर संचालकों ने अपने नाम लिखवा रखे हैं।

विज्ञापन
Now necessary to write names on shops of hotels-restaurants in Gorakhpur,if not written then action will taken
रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाने-पीने की दुकानों पर संचालक और प्रबंधक के नाम लिखने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को उपायुक्त (खाद्य सुरक्षा) और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में जाकर होटल संचालकों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। अभियान चलाकर इसकी जांच की जाएगी और नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में होटल, रेस्त्रां, कैंटीन आदि मिलाकर करीब 15 हजार लाइसेंस जारी हुए हैं। शहर में तमाम दुकानें, होटल ऐसे हैं, जिनके बोर्ड पर पहले से भी संचालकों के नाम लिखे हुए हैं। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच खाने-पीने की अधिकतर दुकानों पर संचालकों ने अपने नाम लिखवा रखे हैं।

विज्ञापन

Now necessary to write names on shops of hotels-restaurants in Gorakhpur,if not written then action will taken
शासनादेश के अनुसार शहर के कुछ होटल-क्लब में मास्क और ग्लब्स पहनने भी लगे हैं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के अन्य इलाकों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। हालांकि, बड़े होटल या रेस्टोरेंट पर इसकी बजाय फर्म का नाम होता है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश का पालन कराया जाएगा, जिनके बोर्ड पर संचालक-प्रबंधक के नाम का उल्लेख नहीं होगा, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। होटल व रेस्त्रां संचालकों को खास तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि सफाई ठीक रखें, अन्यथा जांच में कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed