फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now ITI students will study English in gorakhpur

अब आईटीआई के विद्यार्थी भी पढ़ेंगे अंग्रेजी, इंटरव्यू में नहीं होगी परेशानी

Sun, 31 May 2020 06:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 06:37 PM IST
सार

  • आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे शिक्षक, चार घंटे की चलेगी क्लास
  • जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति का जारी होगा विज्ञापन 

विज्ञापन
Now ITI students will study English in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अब आईटीआई के छात्र छात्राओं को व्यावसायिक कोर्स के साथ अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी। इससे आईटीआई के विद्यार्थी भी मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर पर दावेदारी कर पाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नई पहल के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार सभी सरकारी आईटीआई में अंग्रेजी के शिक्षक आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन


सत्र 2020-21 में अंग्रेजी की कक्षाएं हर आईटीआई में व्यावसायिक कोर्स से इतर हफ्ते में चार घंटे के लिए चलाई जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर होगा। ऑडियों और वीडियो माध्यम का सहारा लेकर उन्हें अंग्रेजी बोलने और लिखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि इसे अनिवार्य न बनाकर फिलहाल ऐच्छिक ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी आईटीआई के राजेश राम ने बताया कि आईटीआई के विद्यार्थियों को अब अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को जॉब के तैयार करना है, ताकि अच्छी कंपनियों में साक्षात्कार के दौरान वो अच्छा प्रदर्शन कर नौकरी हासिल कर सकें। इसके लिए शिक्षकों को भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed