{"_id":"5ed3ac068ebc3e904e1ccb7b","slug":"now-iti-students-will-study-english-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई के विद्यार्थी भी पढ़ेंगे अंग्रेजी, इंटरव्यू में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईटीआई के विद्यार्थी भी पढ़ेंगे अंग्रेजी, इंटरव्यू में नहीं होगी परेशानी
Sun, 31 May 2020 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 06:37 PM IST
सार
- आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे शिक्षक, चार घंटे की चलेगी क्लास
- जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति का जारी होगा विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आईटीआई के छात्र छात्राओं को व्यावसायिक कोर्स के साथ अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी। इससे आईटीआई के विद्यार्थी भी मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर पर दावेदारी कर पाएंगे।
प्रदेश सरकार ने नई पहल के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार सभी सरकारी आईटीआई में अंग्रेजी के शिक्षक आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा।
सत्र 2020-21 में अंग्रेजी की कक्षाएं हर आईटीआई में व्यावसायिक कोर्स से इतर हफ्ते में चार घंटे के लिए चलाई जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर होगा। ऑडियों और वीडियो माध्यम का सहारा लेकर उन्हें अंग्रेजी बोलने और लिखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि इसे अनिवार्य न बनाकर फिलहाल ऐच्छिक ही रखा गया है।
विज्ञापन
जेडी आईटीआई के राजेश राम ने बताया कि आईटीआई के विद्यार्थियों को अब अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को जॉब के तैयार करना है, ताकि अच्छी कंपनियों में साक्षात्कार के दौरान वो अच्छा प्रदर्शन कर नौकरी हासिल कर सकें। इसके लिए शिक्षकों को भी नियुक्त किया जाएगा।