फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now it will be easy to get medical certificate for DL

Gorakhpur News: अब डीएल के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होगा आसान

Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Now it will be easy to get medical certificate for DL
- परिवहन विभाग ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए कराई डॉक्टर की तैनाती
विज्ञापन

- पहले लाइसेंस आवेदकों को जिला अस्पताल के लगाने पड़ते थे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदकों को अब जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र चरगावां में सीएचसी के डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल जांच के बाद ऑनलाइन ही एआरटीओ को सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा। डॉक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही जारी करेंगे। इसके लिए डॉक्टर को सारथी पोर्टल पर लॉग-इन आईडी दी गई है।
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए पहले सीएमओ कार्यालय में आवेदन करना पड़ता था। डॉक्टर की जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाता था। परिवहन विभाग के नियम के मुताबिक 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसका फायदा बिचौलिए उठ रहे थे। सर्टिफिकेट के नाम पर बिचौलिए आवेदकों को 500 से एक हजार रुपये तक वसूल लेते थे।
विज्ञापन


---------

लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी
व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। विशेष परिस्थितियों में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनने में भी मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। चरगावां स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में हर दिन 50 से 60 ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आते हैं। इनमें मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------

कोट
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। साथ ही उन्हें सारथी की लॉग-इन आईडी भी दे दी गई है। ताकि आवेदकों को ऑनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट मिले सके।
अरुण कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed