{"_id":"66130a79d601ddeebd043564","slug":"now-honors-degree-in-three-years-honors-with-research-degree-in-four-years-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-519049-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब तीन साल में ऑनर्स, चार में ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब तीन साल में ऑनर्स, चार में ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री
Mon, 08 Apr 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में नई शिक्षा नीति के अनुरूप 3+1 स्नातक पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। अब विद्यार्थियों को तीन साल में स्नातक में ऑनर्स और चार साल बाद ऑनर्स के साथ रिसर्च की डिग्री मिलेगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी तक ऑनर्स डिग्री नहीं थी।
विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब बीए, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स, बीकॉम, बीएससी कृषि, बीएससी होम साइंस, बीएजेएमसी और बीएएलएलबी में ऑनर्स डिग्री दी जाएगी। यह नया पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दिखने लगा है। नई शिक्षा नीति के तहत यदि अब कोई विद्यार्थी 3+1 स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के एक साल बाद पढ़ाई छोड़ता है तो उसको सर्टिफिकेट मिलेगा।
दो साल बाद डिप्लोमा और तीन साल बाद स्नातक में ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। अगर वह चार साल पूरा कर लेता है तो उसे शोध के साथ ऑनर्स डिग्री मिलेगी। इस प्रोग्राम में मेजर, माइनर, को-करिकुलर और वोकेशनल कोर्सेज शामिल हैं, जो छात्रों को संपूर्ण शिक्षा और आवश्यक कौशल प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
कौशल विकास पर जोर
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार चार-वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लागू किया गया है। अब तीन साल में स्नातक ऑनर्स और चार साल बाद शोध के साथ ऑनर्स डिग्री मिलेगी। यह कार्यक्रम शैक्षणिक लचीलापन प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थी बहु-विषयक पाठ्यक्रमों को समझें और पढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए इस पाठ्यक्रम में कौशल विकास पर जोर दिया गया है। नए स्नातक कार्यक्रम के छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से क्रेडिट अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा।