फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now government will also monitor works of Gorakhpur Performance Grant

गोरखपुर: अब शासन से भी होगी परफार्मेंस ग्रांट के कामों की निगरानी, चार अभियंताओं की टीम गठित

Sat, 24 Jul 2021 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

जिले के 32 गांवों में परफार्मेंस ग्रांट से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Now government will also monitor works of Gorakhpur Performance Grant
सीडीओ इंद्रजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के करीब आधा दर्जन गांवों में परफार्मेंस घोटाले का मामला सामने आने के बाद शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन ने इस ग्रांट से कराए जाने वाले कामों की निगरानी के लिए  चार अभियंताओं की टीम गठित की है। इस टीम की देखरेख में ही काम होंगे। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही भुगतान भी हो सकेगा।
विज्ञापन


जिले के 32 गांवों में परफार्मेंस ग्रांट से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाए गए हैं। टीम गांवों में जाकर प्रस्तावों की समीक्षा भी कर चुकी है। चुनाव के बाद अब पंचायतों के गठन के साथ ही शासन की मंशा है कि परफार्मेंस ग्रांट से विकास कार्य कराने की रफ्तार तेज की जाए। इसे लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर प्रस्ताव पास करने के लिए बैठक हो रही है। गोरखपुर में 34 गांवों को परफार्मेंस ग्रांट मिली है, इसमें से दो  गांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं।  32 गांवों में परफार्मेंस ग्रांट से विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन कार्यों पर निगरानी रखने के लिए ही टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परफार्मेंस ग्रांट में होने वाले कार्यों की पारदर्शिता के लिए शासन स्तर से चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें चार अभियंता शामिल हैं। ग्रांट से होने वाले सभी कार्यों पर इस कमेटी की सीधी नजर रहेगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही कार्य पूरा माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed