फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Gorakhpur will be seen written on locomotives

Gorakhpur News: अब रेल के इंजनों पर लिखा दिखेगा 'गोरखपुर', पहचान में होगी आसानी

Fri, 20 Jan 2023 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Jan 2023 11:36 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय होने के बाद भी यहां के इंजनों पर कोई हैशटैग नहीं रहता था। जबकि, गोंडा जंक्शन में मरम्मत होने वाले इंजनों पर गोंडा का नाम लिखा रहता है। गोरखपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में लखनऊ से लेकर छपरा तक जाने वाली ट्रेनों के इंजन की मरम्मत हो रही है।

विज्ञापन
Now Gorakhpur will be seen written on locomotives
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब रेल के इंजनों पर भी गोरखपुर लिखा दिखेगा। रेल प्रशासन ने इसकी शुरूआत कर दी है। इलेक्ट्रिक लोको शेड में जितने भी इंजन मरम्मत के लिए आएंगे, सभी पर गोरखपुर लिखा जाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गई है। इससे यह पता चल जाएगी कि इंजन कहां का है और रेलवे को इंजन की गणना करने में आसानी होगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय होने के बाद भी यहां के इंजनों पर कोई हैशटैग नहीं रहता था। जबकि, गोंडा जंक्शन में मरम्मत होने वाले इंजनों पर गोंडा का नाम लिखा रहता है। गोरखपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में लखनऊ से लेकर छपरा तक जाने वाली ट्रेनों के इंजन की मरम्मत हो रही है।
विज्ञापन


इस समय 47 इलेक्ट्रिक इंजन लोको शेड में मरम्मत के लिए आते हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने वाली है। इसके लिए एक अलग शॉप तैयार किया जा रहा है।

पिछले दिनों अधिकारियों ने यह सुझाव दिया कि यहां के इंजनों पर भी गोरखपुर का नाम लिखा होना चाहिए। इससे दूसरे जोन में जाने पर यह पता चल सकेगा कि इंजन कहां का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed