फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Gorakhpur has an industrial environment like NCR

Gorakhpur News: अब गोरखपुर में एनसीआर जैसा औद्योगिक माहौल...हो रहा निवेश

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Now Gorakhpur has an industrial environment like NCR
एनेक्सी भवन में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोले मेयर
विज्ञापन

उद्यमियों ने प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूरे प्रदेश में औद्योगिक माहौल बना है। गोरखपुर में एनसीआर जैसी स्थिति है। आज दिल्ली-मुंबई के उद्यमी भी गीडा में निवेश कर रहे हैं। यह बड़े परिवर्तन का संकेत है। सरकार द्वारा उद्यमियों को सुरक्षा एवं प्रोत्साहन दिए जाने के कारण ही उद्यमी गोरखपुर में निवेश करने आ रहे हैं। भविष्य में भी गोरखपुर की योजनाओं को आगे बढ़ाने में कार्य करते रहेंगे।
ये बातें मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण देखने को एनेक्सी पहुंचे उद्यमियों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। मेयर ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए प्रस्तावों को जमीन पर उतारकर सरकार ने यह साबित किया है कि हमने जो भी कार्य किए हैं, वे स्थायी हैं और इससे प्रदेश व देश तेजी से तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक विपिन सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश एवं प्रदेश में सुरक्षा और प्रोत्साहन के कारण नए-नए उद्योग लग रहे हैं। आज नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर गोरखपुर में भी उद्योग लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, उद्यमी एसके अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, रमाशंकर शुक्ल, दीपक कारीवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र ने किया।
-----
बोले उद्यमी
--------
इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी, एफडीआई पॉलिसी, सिंगल विंडो पोर्टल, निवेश मित्र आदि प्रयास और सुरक्षा के बेहतरीन माहौल के कारण प्रदेश में निवेशक आने लगे हैं। बड़ी बात यह है कि इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर भी उतारा गया है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा।
- अचिंत्य लाहिड़ी
---
पिछले साल फरवरी में प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जो प्रस्ताव आए थे, उसके सापेक्ष 14 हजार से अधिक निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। जो उद्यमी पहले गोरखपुर में फैक्टरी खोलने से डरते थे, अब वे जमीन तलाश रहे हैं।
- उज्ज्वल रौनियार
---
ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को उद्यमशील प्रदेश व अवसर प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी। आने वाले समय में यूपी भी बड़ा औद्योगिक प्रदेश बनेगा। सबसे अधिक फायदा यह हुआ है कि यहां के छोटे निवेशक भी अब बड़ा उद्योग लगाने को आगे आ रहे हैं, क्योंकि जमीन आसानी से मिल रही है।
- भोला जायसवाल
----
इन्वेस्टर्स समिट के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन से यह पता लगता है कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, वे सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि काम भी हो रहे हैं। महज एक दशक पहले तक गोरखपुर में फैक्टरी लगाने की बात कोई सोचता नहीं था, आज इतने बड़े-बड़े निवेशक आ रहे हैं।

- अभिजित उपाध्याय
--------
लघु उद्योग भारती ने एमओयू कराने में किया था सहयोग
लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष दीपक कारीवाल ने कहा कि गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र गीडा का विस्तार भीटी रावत से लेकर धुरियापार तक हो रहा है। नए-नए उद्योग लग रहे हैं, इससे गोरखपुर में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। जिसके कारण इस क्षेत्र के कामगारों का पलायन रुका है। लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट के पहले गीडा में हुए एक कार्यक्रम में कुल 1033 करोड़ के 22 एमओयू पर साइन कराए थे। इनमें से लगभग 610 करोड़ के 12 निवेश प्रस्तावों पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed