फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now free X-ray of Covid patients above 50 years in Gorakhpur

अब 50 साल से ऊपर के कोविड मरीजों को मिलेगी ये खास सुविधा, इन नंबरों पर करना होगा फोन

Thu, 08 Oct 2020 12:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 12:44 AM IST
सार

  • कोविड कंट्रोल सेंटर को करना होगा फोन, जांच का होगा इंतजाम
  • आवश्यक होने पर ही मरीज को किया जाएगा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Now free X-ray of Covid patients above 50 years in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अब 50 वर्ष की आयु से अधिक के कोरोना मरीजों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस के रोगियों का एक्स-रे और खून की जांच निशुल्क होगी। जांच कराने के लिए मरीज को इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर पर फोन करना होगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि निशुल्क जांच की सुविधा पहले 60 वर्ष की आयु से ऊपर के मरीजों के लिए थी। अब 50 वर्ष की आयु के ऐसे मरीज जो इस दायरे में आते हैं, इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर पर फोन करके सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे मरीजों की जांच का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जांच के बाद जरूरी लगा तो ही मरीज को भर्ती किया जाएगा। सब कुछ सामान्य होने पर घर जाने की छूट दी जाएगी। इस सुविधा से संक्रमित और कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कोविड कंट्रोल सेंटर के नंबर

0551-2201796, 0551-2202205, 0551-2204196

चरगांवा में लगेगी एक्स-रे मशीन
चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों के एक्स-रे के लिए जल्द मशीन लगाई जाएगी। यह सुविधा अभी केवल टीबी अस्पताल में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed