खुशखबर: अब नेपाल सीमा तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन, अगस्त तक पूरा हो जाएगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नेपाल सीमा तक इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। आनंदनगर से नौतनवां के बीच रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण तेजी से किया जा रहा है। अगस्त 2021 तक काम पूरा हो जाएगा। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन व मालगाड़ी चलने से समय की बचत होगी। साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ ही नौतनवां को ट्रांसपोर्ट का हब बनाने में मदद मिलेगी।
अभी महराजगंज जिले के आनंदनगर स्टेशन तक ही इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर ट्रेनें चलाई जाती हैं। इसके आगे के रूट पर जाने के लिए इंजन को बदलना पड़ता है। इसमें आधे घंटे का समय बेकार होता है और विद्युत की जगह डीजल से इंजन चलाने पर ईंधन के रूप में ज्यादा खर्च आता है।
नौतनवां बनेगा ट्रांसपोर्ट का हब
पूर्वोत्तर रेलवे में इस समय नौतनवां को ट्रांसपोर्ट का हब बनाने की तैयारी है। यहां से नेपाल के लिए मालगाड़ी से बुक कराकर दो पहिया व चार पहिया गाड़ियां, मैगी सहित पैक्ड आइटम की बुकिंग बढ़ जाएगी।
110 की रफ्तार से दौड़ेगी मालगाड़ी
मालगाड़ी में ऑटोमोबाइल की ढुलाई के अब पुराने कोच को हटाकर एनएमजी वैगन लगाए जा रहे हैं। गोरखपुर और इज्जतनगर कारखाना में 762 कोच का निर्माण किया गया है। एनएमजी कोच लगाकर मालगाड़ी को अधिकतम 110 किमी की गति से चलाया जा सकता है। इसकी अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी है। तेज गति से मालगाड़ी के चलने से माल की डिलिवरी पहले होगी और व्यापारी ज्यादा आकर्षिक होंगे। इससे ट्रांसेपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है। अगस्त 2021 तक विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्युतीकरण होने के बाद नौतनवा तक ट्रेन व मालगाड़ी को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जा सकेगा।