{"_id":"62f0dc28c338c4331a23f465","slug":"now-drone-pilots-will-be-ready-in-gorakhpur-by-skill-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अब गोरखपुर में तैयार होंगे ड्रोन पायलट, शॉट टर्म कोर्स का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अब गोरखपुर में तैयार होंगे ड्रोन पायलट, शॉट टर्म कोर्स का होगा संचालन
Tue, 09 Aug 2022 07:22 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:22 AM IST
सार
आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ड्रोन तकनीक और ड्रोन पायलट कोर्स का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई चरगांवा में कोर्स का संचालन होगा। इसे लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रोन तकनीक में सुनहरे भविष्य की राह देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब इसकी पढ़ाई के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अब आईटीआई चरगांवा में बारहवीं पास युवाओं को ड्रोन तकनीक और ड्रोन पॉयलेट कोर्स पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अगस्त के आखिरी सप्ताह तक कोर्स का संचालन शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में 27-27 अभ्यर्थियों के बैच का संचालन होगा। कौशल विकास मिशन के जिला कोआर्डिनेटर सत्यकांत ने बताया कि अध्यापन कार्य के लिए एमएमएमयूटी के विशेषज्ञों द्वारा आईटीआई चरगांवा के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरूआत 16 अगस्त से होगी।
विज्ञापन
जिला कोआर्डिनेटर ने बताया कि तीन अगस्त को एमएमएमयूटी में आयोजित रोजगार मेला में मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक पर शॉट टर्म कोर्स के संचालन का निर्देश दिया था। उसी निर्देश के क्रम में ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। बताया कि ड्रोन तकनीक का कृषि, सरहद की सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ड्रोन तकनीक और ड्रोन पायलट कोर्स का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई चरगांवा में कोर्स का संचालन होगा। इसे लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।