{"_id":"642d346fd21a10c9d00695a9","slug":"now-discount-on-booking-of-current-ticket-in-gorakhpur-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: अब करेंट टिकट की बुकिंग पर छूट बंद, देना होगा पूरा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: अब करेंट टिकट की बुकिंग पर छूट बंद, देना होगा पूरा किराया
Wed, 05 Apr 2023 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:13 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में करेंट काउंटरों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन
Indian Railway
- फोटो : Istock
विस्तार
यात्रियों को करेंट टिकट की बुकिंग पर भी पूरा किराया देना होगा। पूर्व से चली आ रही 10 प्रतिशत की रियायत अब समाप्त कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने छह वर्ष पहले करेंट टिकट पर 10 प्रतिशत रियायत देने की व्यवस्था शुरू की थी।
विज्ञापन
कोविड काल के बाद संक्रमण का हवाला देते हुए मंत्रालय ने मरीजों व दिव्यांग को छोड़कर वरिष्ठ नागरिकों सहित किराए में मिलने वाली सभी वर्ग के छूट को बंद कर दिया। करेंट टिकट पर मिलने वाली छूट की सुविधा मिल रही थी। यह टिकट ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले बुक होता है।
विज्ञापन
फिलहाल, रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में करेंट काउंटरों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन