फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now date of birth is mandatory for Corona second dose

कोरोना: अब दूसरी डोज लगवाने के लिए जन्मतिथि अनिवार्य, पहचान पत्र बदलकर नहीं लगवा सकेंगे टीका

Tue, 14 Dec 2021 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बिना दूसरी डोज लगे ही पोर्टल से संदेश मिल गया है। इस खामी को दूर करने के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Now date of birth is mandatory for Corona second dose
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब जन्मतिथि युक्त पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। केंद्र सरकार ने कोविन रजिस्ट्रेशन पोर्टल में नए फीचर जोड़े हैं, इसमें जन्मतिथि सबसे महत्वपूर्ण है। इस अलावा पहली डोज लगवाते समय जिस पहचान पत्र का उपयोग किया गया था, अब उसी पहचान पत्र का उपयोग दूसरी डोज लगवाते समय करना होगा। नई व्यवस्था के तहत कोई भी शख्स पहचान पत्र बदलकर कोरोनारोधी टीका नहीं लगवा पाएगा।

विज्ञापन


 कोविड टीकाकरण के लिए अभी तक सिर्फ जन्म का वर्ष ही मांगा जाता था। पहचान पत्र के तौर पर एक आईडी व मोबाइल नंबर देना होता है। कई बार लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए बगैर आईडी के केंद्र पहुंच जाते हैं। दूसरी डोज के लिए जन्मतिथि या आईडी की दरकार नहीं होती थी।
विज्ञापन


अब दोनों डोज लगवाते समय जन्मतिथि पूछी जाएगी। वही पहचान पत्र प्रयोग में लाया जाएगा, जिसमें जन्मतिथि लिखी हो। इसके अलावा अब पहले व दूसरे डोज के बीच पहचान पत्र बदल नहीं सकेंगे। इतना ही नहीं लाभार्थी मोबाइल नंबर भी नहीं बदल सकेंगे। मोबाइल नंबर को बदलने के लिए पोर्टल पर रिक्वेस्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गड़बड़ी रोकने के लिए पहल

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बिना दूसरी डोज लगे ही पोर्टल से संदेश मिल गया है। इस खामी को दूर करने के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं।

चार लाख लोगों को लगनी है दूसरी डोज

डॉ. पांडेय ने बताया कि जिले में करीब 25 लाख लोगों को पहली डोज लगी है। करीब 15 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। अभी भी चार लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज की तारीख पूरी हो चुकी है। करीब दो लाख लोगों का 15 दिन का विंडो पीरियड चल रहा है। वहीं दो लाख 10 हजार लोगों का विंडो पीरियड बीत चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed