{"_id":"5f7eb7b624abfc7d66194819","slug":"now-corona-test-will-be-done-before-driving-test-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में ड्राइविंग टेस्ट के लिए जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, इस नए नियम का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में ड्राइविंग टेस्ट के लिए जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, इस नए नियम का करना होगा पालन
Thu, 08 Oct 2020 12:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur RTO
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अब ड्राइविंग टेस्ट से पहले अभ्यर्थियों की कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए अभ्यर्थियों को वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्यालय में ही कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगा दिया है।
विज्ञापन
कैंप के पहले दिन 130 अभ्यर्थियों की जांच हुई। एक अभ्यर्थी पॉजिटिव निकला। जांच टीम ने उसे होम आइसोलेशन के लिए घर भेज दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि टेस्ट के पहले अभ्यर्थियों को कोरोना परीक्षण कराना होगा। दरअसल, भीड़ के चलते कार्यालय में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। एहतियातन कोरोना परीक्षण कैंप लगाना पड़ा है। परिवहन विभाग कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन
छात्रों के बीच हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जन जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम हुए। 12 विद्यालयों के छात्रों के बीच यातायात नियमों पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके अलावा परिवहन अधिकारियों ने महानगर में चलने वाले ऑटो चालकों में जागरूकता से संबंधित पंफलेट बांटे।
विज्ञापन