फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now boating will start in Kushinagar tourist destination

अब कुशीनगर पर्यटन स्थली में लीजिए नौकायन का मजा, हिरण्यवती नदी में चलेगी नाव

Sat, 27 Feb 2021 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Now boating will start in Kushinagar tourist destination
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर की हिरण्यवती नदी में अब नौकायन का आनंद लिया जा सकेगा। शुरुआत में बुद्धा घाट से रामाभार पुल (हिरण्यवती घाट) तक यह सुविधा मिलेगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पर्यटक व स्थानीय लोग चार सीटर बोट निर्धारित शुल्क देकर चला सकेंगे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर बोट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


कुशीनगर की खास पहचान हिरण्यवती नदी का वजूद बचाने के लिए कई वर्षों से प्रयास चल रहा है। इसी का नतीजा है कि नदी में अब कुछ दूर तक पानी दिखने लगा है। रामाभार स्तूप के बगल में नदी पर पक्का घाट (बुद्धा घाट) व पार्क भी बनाया गया है। बुद्धा घाट से हिरण्यवती घाट (रामाभार पुल) तक डेढ़ किलोमीटर की दूरी में नदी की सफाई व पानी की व्यवस्था के बाद अब इसमें नौकायन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि इससे पर्यटकों को तो सुविधा मिलेगी ही, नदी में पानी का प्रबंध करने के लिए प्रयास होता रहेगा। भविष्य में नदी को प्रवाहमान बनाने में भी इससे मदद मिलेगी। नौकायन की शुरुआत बुद्धा घाट से होगी, जहां टिकट काउंटर बनाया गया है। इसका संचालन कसाडा की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

कसाडा के वरिष्ठ लिपिक आशीष द्विवेदी बताते हैं कि अभी जो चार नाव आई है वह पैडल वाली है। चार सीटर इस नाव में प्रत्येक सीट के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर मोटर चालित बोट मंगाया जाएगा। संचालन संबंधी अन्य नियम एक सप्ताह के अंदर सार्वजनिक किए जाएंगे।

कुशीनगर में बुद्धा घाट पर नौकायन का शुभारंभ शनिवार को सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कमिश्नर गोरखपुर जयंत नार्लिकर, डीएम एस राजलिंगम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सांसद ने कहा नौकायन से पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। सांसद ने नौकायन के लिए दो बोट देने की घोषणा भी की।

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यहां पर्यटन विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर हियुवा जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, ओमप्रकाश वर्मा, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, सुमित त्रिपाठी, अमेरिकन खरवार, राजेंद्र मोहन गुप्ता, विनोद गिरी, अंबिकेश त्रिपाठी, टीके राय,श्रवण तिवारी, आशीष द्विवेदी, सभासद रामअधार यादव, हरिशंकर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पिंटू राय, संजय भारती आदि मौजूद रहे।

इनक रहा विशेष योगदान
कुशीनगर में पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी क्षेत्र का भी काफी योगदान मिल रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा ने बताया कि कृष्ण मुरारी जायसवाल, सुनील पांडेय, चंदन जायसवाल, राहुल तिवारी, रामनिहोर, लेखपाल ब्रजेश मणि, ईओ नगर पालिका कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed