{"_id":"663ab3c7e055a7730b0f0667","slug":"now-apply-till-25th-may-for-admission-in-graduation-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-550018-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में स्नातक में प्रवेश के लिए अब 25 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में स्नातक में प्रवेश के लिए अब 25 मई तक करें आवेदन
Thu, 05 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पूरित ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक जमा होंगे। पहले ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि सात मई घोषित थी।
विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षाओं के आईएससी बोर्ड के परीक्षाफल सोमवार को घोषित हुए हैं, इसलिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके हैं। जबकि सीबीएसई के परीक्षाफल अभी घोषित होने वाले हैं। ऐसे प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अभ्यर्थियों के हित में अंतिम तिथि को 25 मई तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि संशोधित तिथि की सूचना विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर प्रदर्शित कर दी गई है। डीडीयू में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया चार अप्रैल को शुरू हुई थी।