फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Akasa Airlines services from Gorakhpur to Delhi and Mumbai schedule ready

खुशखबरी! गोरखपुर से अब दिल्ली और मुंबई के लिए अकासा के विमान भी भरेंगे उड़ान, शेड्यूल तैयार

Sun, 14 Apr 2024 03:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Apr 2024 03:45 PM IST
सार

जहाज से गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। गोरखपुर एयरपोर्ट से अब अकासा एयरलाइन के विमान दोनों जगहों के लिए उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन
Now Akasa Airlines services from Gorakhpur to Delhi and Mumbai schedule ready
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर एयरपोर्ट से अब अकासा एयरलाइन के विमान दोनों जगहों के लिए उड़ान भरेंगे। लगातार कई कंपनियों की विमान सेवा बंद होने के बाद लोगों को हवाई टिकटों की बुकिंग के लिए परेशान होना पड़ रहा था। लोगों को काफी महंगे दाम पर टिकट खरीदने पड़ रहे थे। जिसकी वजह से लोगों की जेब ढीली हो रही थी।

विज्ञापन


कंपनी ने तैयार किया शेड्यूल
अकासा एयरलाइन को एयरफोर्स से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने अपना शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। बहुत जल्द यात्री ऑनलाइन हवाई टिकट बुक करा सकेंगे।

यात्रियों को हो रही थी परेशानी
वर्तमान में गोरखपुर से इंडिगो व एलायंस एयर के छह विमान दिल्ली मुंबई हैदराबाद व कोलकाता की उड़ान भरते हैं। स्पाइस जेट ने फरवरी 2024 में गोरखपुर से दिल्ली व मुंबई के लिए होने वाली उड़ान को बंद कर दिया। हाल ही में एलायंस एयर ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत शुरू हुई लखनऊ की भी उड़ान बंद कर दी। साथ ही दिल्ली की उड़ान को चार दिन कर दिया। जिसके बाद से ही गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को महंगे टिकट बुक करवा कर यात्रा करनी पड़ रही थी। वहीं, शहर के कुछ लोग गोरखपुर से विमान का विकल्प कम होने की वजह से अयोध्या एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली का हवाई टिकट बुक कराने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed