फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now AC bus facility from Gorakhpur Link Expressway to Lucknow

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ तक के लिए अब एसी बस की सुविधा, जानिए कब चलेगी और पहुंचेगी

Wed, 26 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2025 01:07 AM IST
सार

बस रोजाना सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और लगभग पांच घंटे में आलमबाग पहुंचेगी। वापसी में आलमबाग से शाम छह बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में बस सिकरीगंज, अकबरपुर, सुल्तानपुर, अवध बस स्टेशन होते हुए चलेगी तथा नौसड़ स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव होगा।

विज्ञापन
Now AC bus facility from Gorakhpur Link Expressway to Lucknow
लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ जाने की राह आसान हो जाएगी

विस्तार

लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते से परिवहन निगम की ओर से लखनऊ जाने के लिए अब एसी बस की सुविधा बुधवार से मिलने जा रही है। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी। सात से आठ घंटे के सफर को वह मात्र पांच घंटे में ही पूरा कर सकेंगे। यह बस बुधवार को रेलवे बस स्टेशन से परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोरखपुर से लखनऊ वाया लिंक रोड–पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नई एसी बस सेवा बुधवार को शुरू होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे।
विज्ञापन


बस रोजाना सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और लगभग पांच घंटे में आलमबाग पहुंचेगी। वापसी में आलमबाग से शाम छह बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में बस सिकरीगंज, अकबरपुर, सुल्तानपुर, अवध बस स्टेशन होते हुए चलेगी तथा नौसड़ स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखपुर से आलमबाग का किराया 744 रुपये निर्धारित किया गया है। लखनऊ की यात्रा अब और अधिक सुगम हो गई है। इसके साथ ही पहले से एक साधारण बस इस रूट पर चलाई जा रही है। आगे इस रूट पर एक और बस चलाई जाएगी। इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।


यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से एक साधारण बस लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते चल रही है। बुधवार से एक एसी बस चलाई जाएगी। इससे लखनऊ की राह यात्रियों के लिए आसान हो जाएगी: लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed