{"_id":"64ad0dc923b5be24b707c637","slug":"now-a-snake-came-out-near-sports-college-in-gorakhpur-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब स्पोर्ट्स कॉलेज के पास निकला सांप, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब स्पोर्ट्स कॉलेज के पास निकला सांप, मची अफरा-तफरी
Tue, 11 Jul 2023 01:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:41 PM IST
सार
स्पोर्टस कॉलेज इलाके में यशवर्धन मिश्रा अपने पुराने घर को तुड़वाकर नया बनवा रहे हैं। सोमवार की दोपहर में दिवाल तोड़ते समय अचानक एक सांप नजर आया। इससे वहां काम कर रहे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को रामगढ़ताल इलाके में सांप निकलने के बाद सोमवार को ऐसी ही घटना स्पोर्ट्स कॉलेज के पास हुई। यहां एक पुराना मकान तोड़ते समय दिवाल के पास सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्पोर्टस कॉलेज इलाके में यशवर्धन मिश्रा अपने पुराने घर को तुड़वाकर नया बनवा रहे हैं। सोमवार की दोपहर में दिवाल तोड़ते समय अचानक एक सांप नजर आया। इससे वहां काम कर रहे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने रोका तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, हमले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
यशवर्धन ने वन विभाग को फोन कर सांप निकलने की सूचना दी। सूचना मिलने के आधे घंटे में एसडीओ हरेंद्र अपने तीन सहयोगियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। दिवाल पर बैठे सांप को टीम ने पकड़कर कब्जे में लिया।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि सूचना मिली तो तत्काल मौके पर टीम को भेजा गया था। सुरक्षित तरीके से सांप को कब्जे में लेकर उसे विनोद वन में छोड़ दिया गया।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि सूचना मिली तो तत्काल मौके पर टीम को भेजा गया था। सुरक्षित तरीके से सांप को कब्जे में लेकर उसे विनोद वन में छोड़ दिया गया।