फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now a reward of one lakh on mafia Vinod Upadhyay gorakhpur

Gorakhpur Top mafia: माफिया विनोद उपाध्याय पर अब एक लाख का इनाम, महीनों से है पुलिस को तलाश

Sat, 09 Sep 2023 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार स्थित उपाध्याय के पुरवा का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है। गुलरिहा व शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग फरार है।

विज्ञापन
Now a reward of one lakh on mafia Vinod Upadhyay gorakhpur
माफिया विनोद उपाध्याय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंगदारी और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय का इनामी धनराशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार स्थित उपाध्याय के पुरवा का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है। गुलरिहा व शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग फरार है। आइजी रेंज जे. रविंद्र ने माफिया के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था लेकिन माफिया को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।


बता दें कि बीते अगस्त महीने में गोरखपुर जिले में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने व धमकाने के आरोपी व माफिया विनोद उपाध्याय के तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed