फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now 10 subjects will be taught in online learning and open and distance learning.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में पांच और विषय बढ़े

Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now 10 subjects will be taught in online learning and open and distance learning.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) में अब 10 विषयों की पढ़ाई होगी। कुल पांच नए विषयों के संचालन की मंजूरी यूजीसी से मिल गई है। जनवरी-2026 सत्र से ही इनकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


डीडीयू में जुलाई-2025 सत्र में ओएल और ओडीएल पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। तब पांच विषयों क्रमश: बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए और एमए अंग्रेजी का संचालन शुरू हुआ था। पहले सत्र में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की निदेशक प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा ने बताया कि जनवरी-2026 सत्र से परास्नातक अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र व एमए/एमएससी गणित विषयों में भी ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इसके तीन विषयों के संयोजन के साथ बीए में भी ऑनलाइन कोर्स संचालित किए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जनवरी-2026 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसे लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ओएल या ओडीएल पाठ्यक्रमों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिए दूरभाष या लिंक के माध्यम से काउंसलर से भी संपर्क किया जा सकता है।



बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि जनवरी-2026 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सत्र में कुल 10 विषयों का संचालन किया जाएगा। संबद्ध कॉलेजों में भी इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed