{"_id":"69177bc0c44bd4c0f203780a","slug":"now-10-ars-will-be-available-in-emergency-jmlt-will-be-recruited-for-40-posts-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1134489-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब इमरजेंसी में मिलेंगे 10 एआर, 40 पदों पर होगी जेएमएलटी की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब इमरजेंसी में मिलेंगे 10 एआर, 40 पदों पर होगी जेएमएलटी की भर्ती
विज्ञापन
- एम्स में आएंगे 55 सीनियर रेजिडेंट और 69 कर्मचारी, मरीजों को मिलेगी राहत
- एम्स प्रशासन ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के साथ ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। खून व पेशाब से जुड़ी जांच खुद करने के लिए एक साथ 40 जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजिस्ट (जेएमएलटी) की नियुक्ति होने जा रही है।
ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट भी रखे जा रहे हैं। 12 विभागों में 55 सीनियर रेजिडेंट और 69 कर्मचारियों की नियुक्ति पर काम शुरू हो गया है। इनमें 10 एसआर ट्राॅमा एंड इमरजेंसी में रखे जाएंगे। इससे इमरजेंसी की व्यवस्था मजबूत होगी। एम्स प्रशासन ने पहले ही घोषणा कर दी है कि निजी कंपनी की लैब से खून व पेशाब की जांच नहीं कराई जाएगी।
एम्स अपनी व्यवस्था को मजबूत कर जांच खुद करेगा। इसके लिए कई तरह की मशीन भी मंगाई जा रही है। इन मशीन के संचालन और खून व पेशाब के नमूने इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जनरल मेडिसिन में भी व्यवस्था होगी मजबूत
जनरल मेडिसिन में डाॅक्टरों की कमी है। इसे पूरा करने के लिए आठ सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीनियर रेजिडेंट आने से ओपीडी में रोगियों का उपचार आसान होगा। इन एसआर के आने से रेडियोलाॅजी विभाग में काम शुरू हो जाएगा।