फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Not getting space in daily running trains

रेगुलर ट्रेनों में आफत, स्पेशल दे रहीं राहत: रोजाना चलने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह, इनसे मिल रही है यात्रियों को राहत

Fri, 13 May 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 May 2022 11:32 AM IST
सार

मुंबई, एर्नाकुलम, सियालदाह व अमृतसर के लिए चल रहीं सात स्पेशल ट्रेनें, रोजाना चलने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह।

विज्ञापन
Not getting space in daily running trains
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए लोग भी अब वापस जाने लगे हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों राहत पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन से मुंबई, एर्नाकुलम, हैदराबाद, सियालदाह, अमृतसर के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को सीटें मिल जा रही हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें जून तक चलेंगी।

विज्ञापन

ये स्पेशल ट्रेनें दे रहीं राहत

  • 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 4 अप्रैल से 2 जुलाई, तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को गोरखपुर से तथा 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 2 अप्रैल से 30 जून, तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी 3 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से तथा 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी 1 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से चलाई जा रही है।
  • 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जा रही है।
  • 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से तथा 03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को सियालदह से चलाई जा रही है।
  • 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक श्निवार को अमृतसर से चलाई जा रही है।
  • 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से तथा 05304 एर्नाकुलम-गोरखपुर विशेष गाड़ी 2 मई से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को एर्नाकुलम से चलाई जा रही है।

 

 

एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट 16 मई से

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 16 से 30 मई तक प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 18 मई से 01 जून तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से तीन फरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे।

02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 5.15 बजे पहुंचेगी। 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट 18 मई से 01 जून तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से देर रात 3.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 1.15 बजे पहुंचेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed