{"_id":"5f7ea039176c50517b4c36c0","slug":"north-eastern-railway-started-deployment-of-assistant-station-master-and-clerk-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे में विभागीय पदोन्नति का रास्ता साफ, इन पदों पर तैनाती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे में विभागीय पदोन्नति का रास्ता साफ, इन पदों पर तैनाती शुरू
Thu, 08 Oct 2020 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में विभागीय पदोन्नति का रास्ता अब साफ हो गया है। रेलवे प्रशासन ने सामान्य विभागीय सीमित परीक्षा के तहत लेवल पांच और छह का पैनल जारी कर दिया है। दोनों ही लेवल के अधीन सहायक स्टेशन मास्टर और सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के रिक्त पदों पर तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे में काफी समय से पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई थी। जिसे लेकर रेलवे यूनियन के पदाधिकारी आंदोलन भी कर रहे थे। अभी तकनीशियन तृतीय व सहायक लोको पायलटों के लिए आयोजित लेवल वन परीक्षा का पैनल जगह नहीं होने के चलते जारी नहीं हो सका है। ऐसे में लेवल वन के अभ्यर्थियों को तैनाती के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे प्रशासन ने सहायक लोको पायलट के पदों पर निर्धारित पदों के सापेक्ष अधिक अभ्यर्थियों का पैनल जारी कर दिया था। ऐसे में अतिरिक्त अभ्यर्थियों को दूसरे जोन में तैनाती दी जा रही है। बाद में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जगह बनाई जाएगी।
विज्ञापन
66 स्टेशन मास्टर व 52 वरिष्ठ क्लर्क बनेंगे
25 फरवरी 2019 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आयोजित जीडीसीई का परिणाम घोषित हो गया था। लेवल पांच और छह में स्टेशन मास्टर के 66 और वरिष्ठ क्लर्क के 52 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में थी। जिसका पैनल अब घोषित किया गया है। ऐसे में 66 स्टेशन मास्टर व 52 वरिष्ठ क्लर्क बन जाएंगे।
पीआरकेएस ने खुशी जताई
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने विभागीय पदोन्नति को लेकर पैनल जारी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संघ ने इसे लेकर काफी पत्राचार किया और अधिकारियों से मांग की। अब जाकर कर्मचारियों को उनका हक मिला है।
पीआरकेएस ने खुशी जताई
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने विभागीय पदोन्नति को लेकर पैनल जारी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संघ ने इसे लेकर काफी पत्राचार किया और अधिकारियों से मांग की। अब जाकर कर्मचारियों को उनका हक मिला है।