फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   North Eastern Railway spent Rs 3283 crore in five months

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे ने पांच महीने में खर्च किए 3283.23 करोड़ रुपये, व्यय करने में बना देशभर में नंबर वन

Thu, 14 Sep 2023 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन एवं मैट्रो रेल, कोलकाता को छोड़कर इस वित्त वर्ष में रेलवे ने 1.13 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है। पूंजीगत व्यय में अगस्त तक रेलवे पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
North Eastern Railway spent Rs 3283 crore in five months
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे में नई लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, तीसरी लाइन निर्माण, आमान परिवर्तन, सड़क पर ओवरब्रिज, अंडरपास निर्माण एवं स्टेशनों के विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। इस वित्त वर्ष के पहले पांच माह में पूर्वोत्तर रेलवे आधारभूत संरचना के विकास पर 3283.23 करोड़ का पूंजीगत व्यय कर चुका है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। पूंजीगत व्यय के मामले में रेलवे देश भर में नंबर वन है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में अगस्त तक सुडियामऊ-पैतीपुर-सरैया एवं औंड़िहार-सादात दोहरीकरण और गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट नई लाइन का निर्माण पूरा किया गया है। गोरखपुर कैंट-कुसम्ही के मध्य तीसरी लाइन भी चालू हो गई है। भारतीय रेलवे वर्ष 2023-24 के प्रथम पांच महीने में पूरे वर्ष के निर्धारित पूंजीगत व्यय का 46.6 प्रतिशत व्यय कर चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखारी कांड: डिपो में नौकरी काजल की कोठरी... साहब इतना माल खाए, दाग तो लगेगा ही, चर्चे जोशी के
विज्ञापन
विज्ञापन

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन एवं मैट्रो रेल, कोलकाता को छोड़कर इस वित्त वर्ष में रेलवे ने 1.13 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है। पूंजीगत व्यय में अगस्त तक रेलवे पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed