{"_id":"614d85868ebc3e0de90f70c3","slug":"noor-mohammed-sought-justice-from-sdm-by-giving-proof-of-alive-in-revenue-land-records-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा बुजुर्ग का कागजों में 'कत्ल': नूर मोहम्मद पहुंचे एसडीएम की शरण में, मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा बुजुर्ग का कागजों में 'कत्ल': नूर मोहम्मद पहुंचे एसडीएम की शरण में, मांगा न्याय
Fri, 24 Sep 2021 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:30 PM IST
सार
तेरह साल पहले बुजुर्ग की राजस्व भू-अभिलेखों में हो चुकी है मौत। कुछ लोगों ने पुश्तैनी मकान व अचल संपत्ति से बेदखल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के जैतपुर ग्राम पंचायत के गौसपुर निवासी 70 वर्ष के नूर मोहम्मद ने तहसील में एसडीएम के सामने प्रस्तुत होकर अपने को जिंदा होने का प्रमाण दिया। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर, पुश्तैनी मकान व अचल संपत्ति अपने नाम करा ली। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
रोजगार के सिलसिले में जो नूर मोहम्मद 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे, 13 साल पहले राजस्व भू-अभिलेखों में उनकी मौत हो चुकी है। नूर मोहम्मद हाल ही गोरखपुर आए तो उन्हें अपने और भाई के इंतकाल की खबर लगी। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी कागजों में उन्हें और उनके भाई को मारकर जैतपुर गांव स्थित उनकी आठ बीघा से अधिक (करीब एक हेक्टेयर) पैतृक जमीन और घर हड़प लिया।
वे बुधवार को सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए गीडा थाने पहुंचे थे। नूर मोहम्मद ने एसडीएम सुरेश कुमार राय से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थनापत्र देते पूरी घटना से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। नूर मोहम्मद की शिकायत पर तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक गीडा को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।