{"_id":"616dd5c7396e2e3ed829db04","slug":"noor-mohammad-wants-legal-action-against-land-grabbers-by-showing-them-dead-gorakhpur-city-news-gkp4133582195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मृत दिखाकर जमीन हड़पने वालों पर कानूनी कार्रवाई चाहते हैं नूर मोहम्मद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मृत दिखाकर जमीन हड़पने वालों पर कानूनी कार्रवाई चाहते हैं नूर मोहम्मद
Tue, 19 Oct 2021 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:19 AM IST
सार
एसएसपी से की शिकायत, आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की, पुलिस कप्तान ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आदेश।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दिखाकर पैतृक जमीन और आवास हड़पने वालों पर नूर मोहम्मद कानूनी कार्रवाई भी चाहते हैं। सोमवार को नूर मोहम्मद ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार नूर मोहम्मद और उनके भाई नसरुल्लाह और गरीबुल्लाह कारोबार के सिलसिले में तीस वर्ष से दिल्ली में रहते थे। ग्राम जैतपुर में तीनों भाइयों के नाम पैतृक संपत्ति और आवास है। छुट्टी में या कभी कभार ये लोग गांव आकर अपनी अचल संपत्ति की देखभाल करते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनका और उनके भाइयों का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करवाया। जून 2008 में हुई चकबंदी में आरोपितों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर उनका आवास और पैतृक संपत्ति अपने नाम चढ़वा ली। नूर मोहम्मद ने चकबंदी कार्यालय के कुछ लोगों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद के अनुसार विपक्षी अब उन्हें कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने दबंगों से सुरक्षा दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी विपिन ताडा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।