फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nodal officer will monitor DBT of parishadeey children

परिषदीय बच्चों के डीबीटी की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी

Tue, 28 Sep 2021 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer will monitor DBT of  parishadeey children
परिषदीय बच्चों के डीबीटी की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल बैग के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। इसमें कोई कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पीएम अंसारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को 1056 रुपये की धनराशि दी जाएगी। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा व स्कूल बैग की खरीदारी की जाती रही है। इसके बाद मंडल, जनपद और ब्लॉक वार वितरण होता था। स्कूल तक इनके पहुंचने की लंबी प्रक्रिया थी। इसी को आसान बनाने के लिए विभाग ने सीधे बच्चों के खातों में पैसा भेजने का फैसला लिया है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के लिए जल्द यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे खरीद सकें। इसके लिए शैक्षिक सत्र-2021-22 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के विवरण प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण, प्रेरणा मोबाइल एप के माध्यम से आधार का सत्यापन, खंड शिक्षाधिकारी व बीएसए के स्तर से प्रेरणा पोर्टल पर डाटा का सत्यापन कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों में किसी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों को विशेष रूप से इसकी समीक्षा करनी होगी। बीएसए आरके सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय में तैनात पीएम अंसारी को गोरखपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed