फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nodal officer took stock of preparations for rescue from Corona

नोडल अधिकारी ने लिया कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer took stock of preparations for rescue from Corona
फोटो-  ----------- नोडल अधिकारी ने लिया कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा  अपर गन्ना आयुक्त प्रमोद उपाध्याय ने बनाए गए है जिले के नोडल अधिकारी   अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जिले में कोरोना वायरस से बचाव और इलाज की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को नोडल अधिकारी अपर गन्ना आयुक्त प्रमोद उपाध्याय ने लिया। सहजनवां के एक विद्यालय, क्वारंटीन सेंटर, चेक पोस्ट और जिला अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था देखी।  शासन की ओर से कोरोना संक्रमित जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। अपर गन्ना आयुक्त प्रमोद उपाध्याय को शासन की ओर से जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार की सुबह जिले के बॉर्डर पर स्कैनिंग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सहजनवां गए। यहां पर मुरारी इंटर कॉलेज, गीडा में पूर्वांचल डेंटल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। शहर के बॉर्डर चेक पोस्ट पर लखनऊ और बस्ती की तरफ से आ रही गाड़ियों के जांच की जानकारी ली। इसके बाद वह दोपहर में जिला अस्पताल में पहुंचे। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के साथ अस्पताल के आइसोलेशन और आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। देर शाम धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, जो गाइडलाइन मिले है उसका पालन हर हाल में हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed