फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nodal officer posted in Gorakhpur to check quality and progress of work being done for development of villages

गोरखपुर: नोडल अधिकारी करेंगे विकास योजनाओं का सत्यापन, 14 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगा अभियान

Tue, 10 Aug 2021 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 12:24 PM IST
सार

सभी आला अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। अलग-अलग ब्लॉकों के गांवों में करेंगे सत्यापन।

विज्ञापन
nodal officer posted in Gorakhpur to check quality and progress of work being done for development of villages
डीएम ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गांवों के विकास के लिए हो रहे काम की गुणवत्ता से लेकर उसकी प्रगति जांचने के लिए अलग से नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। डीएम विजय किरण आनंद की पहल पर नोडल अफसर बनाए गए ये अफसर गांवों में सभी पात्रों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसका भी सत्यापन करेंगे। इसके लिए 14 अगस्त से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जिले के सभी आला अफसर अलग-अलग तारीखों में विभिन्न ब्लॉकों के गांवों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट संकलित करने के बाद उसे डीएम को भेजी जाएगी और फिर उसी मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं जिन पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें इसे मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस तिथि पर ये अफसर इन गांवों में जाएंगे
रोस्टर के मुताबिक सीडीओ 14 अगस्त को कौड़ीराम विकासखंड के खजुरी बाबू, 21 अगस्त को पाली ब्लॉक के डुमरी, 28 अगस्त को पिपरौली ब्लॉक के खोरिया भीटी, 4 सितंबर को गगहा विकासखंड के गड़ही, 11 सितंबर को सरदारनगर ब्लॉक के गौनर, 18 सितंबर को भटहट ब्लॉक के जैनपुर व 25 सितंबर को जंगल कौड़िया ब्लॉक के रायपुर का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह एडीएम वित्त एवं राजस्व 14 अगस्त को चरगावां ब्लॉक के बालापार, 21 अगस्त को कैंपियरगंज ब्लॉक के मिरहिरया, 28 अगस्त को चरगावां ब्लॉक के महराजगंज, चार सितंबर को बासगांव ब्लॉक के कोठा, 11 सितंबर को चरगावां ब्लॉक के बनगाई, 18 सितंबर को ब्रह्मपुर ब्लॉक के जंगल रसूलपुर नंबर-2, 25 सितंबर को चरगावां ब्लॉक के परमेश्वरपुर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) द्वारा 14 अगस्त को उरुवा ब्लॉक के नारायणपुर, 21 अगस्त को बांसगांव ब्लॉक के कटवर, 28 अगस्त को उरुवा  ब्लॉक सिसवा उर्फ सिउआ, 4 सितंबर को ब्रह्मपुर ब्लॉक के राजधानी, 11 सितंबर को उरुवा ब्लॉक के मसूरिया, 18 सितंबर को सहजनवां ब्लॉक के भरसाड़ एवं 25 सितंबर को उरुवां ब्लॉक उसरी खास में निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा एडीएम प्रशासन 14 अगस्त को पिपराइच ब्लॉक के बहरामपुर में, 21 अगस्त को गोला ब्लॉक के नेवासपार, 28 अगस्त को पिपराइच के रूद्रापुर, 4 सितंबर को खजनी ब्लॉक के भैंसा बाजार, 11 सितंबर को पिपराइच ब्लॉक के जगदीशपुर, 18 सितंबर को कैंपियरगंज ब्लॉक के मराठा व 25 सितंबर को पिपराइच ब्लॉक के चिलबिलवा का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का करेंगे सत्यापन

डीएम ने बताया कि नोडल अफसर निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में संचालित समस्त योजनाओं मसलन प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ पेयजल, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, वृद्धावस्था/दिव्यांगजन/विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, पंचायत भवन, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा, मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य आदि का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया  कि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी/खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी संबंधित सूचनाओं के साथ निरीक्षण के समय उपस्थित रहेंगे।

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सभी एसडीएम गांवों का करेंगे निरीक्षण
डीएम विजय किरण आनंद ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे संपूर्ण समाधान दिवस एवं समाधान दिवस के बाद अपने तहसील क्षेत्र में स्थित किसी एक ग्राम पंचायत का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम का पूर्व में ही रोस्टर जारी कर दिया जाए ताकि विकासखंड/ग्राम स्तर के अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहें। एसडीएम ग्राम पंचायत में संचालित सभी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, स्वच्छ शौचालय, सीसी रोड, नाली, संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, स्वास्थ्य व्यवस्था, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, स्वच्छ पेयजल, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, आंगनबाडी़ केंद्र/राज्य पोषण मिशन, प्राथमिक विद्यालय, वृद्धावस्था/दिव्यांगजन/विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, पंचायत भवन, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा/आपसी विवाद, मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य आदि का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण करे और उसकी रिपोर्ट उनके साथ ही सीडीओ को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed