फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No robbery, the pickup driver himself had fabricated the fake story.

Gorakhpur News: लूट नहीं, पिकअप चालक ने ही गढ़ी थी फर्जी कहानी

Sun, 28 Jan 2024 04:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
No robbery, the pickup driver himself had fabricated the fake story.
चिलुआताल इलाके में 2.70 लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़े भाई की शादी और कर्ज चुकाने के लिए चालक ने ही रची थी लूट की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में पिकअप चालक से 2.70 लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस की जांच में सामने आया कि लूट की सूचना देने वाले चालक रंजीत पासवान ने ही साजिश रची और दोस्तों को रुपये देने के बाद फर्जी सूचना दे दी। उसने 70 हजार रुपये का कर्ज और बड़े भाई के शादी के लिए लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने रंजीत और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम 2 लाख 70 हजार आठ सौ रुपये बरामद कर लिए।
आरोपियों पर पुलिस ने आपराधिक साजिश, लूट की फर्जी सूचना देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी रंजीत पासवान पिपराइच के महुअवा गांव का निवासी है। जबकि उसके दोस्त अफरोज अहमद व साजन गोरखनाथ इलाके के रहने वाले हैं। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जनवरी की रात में डायल 112 पर रंजीत पासवान ने लूट की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिकअप से खलीलाबाद के व्यापारियों से दो लाख 70 हजार 800 रुपये लेकर गोरखपुर आ रहा था। अभी वह उत्तरासोत डोमिनगढ़ बंधा मार्ग पर पहुंचा था कि पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में रखे उक्त रुपया व रंजीत के मोबाइल फोन को लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष चिलुआताल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि सूचना देने वाले रंजीत पासवान ने किसी से 70 हजार रुपये कर्ज लिया है। उसके बड़े भाई की शादी भी तय हो चुकी है, जिसके लिए रुपयों के इंतजाम के लिए काफी दबाव में है। इसी कारण से रंजीत पासवान ने अपने दोस्त अफरोज व साजन से मिलकर साजिश रची और उन्हें भी कुछ रुपये देने का प्रलोभन दिया। साजिश के तहत 25 जनवरी की रात में उसने दोस्त साजन व अफरोज को बुलाकर रुपये और मोबाइल फोन दे दिए।

इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट की रकम, लूटे गए मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed