फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No one will get salary of one lakh rupees in railway cooperative bank

रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में अब किसी को नहीं मिलेगा एक लाख रुपये वेतन, जानिए क्या है वजह

Fri, 04 Sep 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Sep 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
No one will get salary of one lakh rupees in railway cooperative bank
रेलवे स्काउट कुटीर पूर्वोत्तर रेलवे में टी एन ई एंड ई.सी रेलवे इंपलाइज मल्टी स्टेट प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित करते सचिव सुनील कुमार सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
दी एनई एंड ईसी रेलवे इंपलाइज मल्टी स्टेट प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड गोरखपुर में अब किसी को भी एक लाख रुपये से ज्यादा वेतन नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं अब किसी को भी पचास हजार रुपये से अधिक पेंशन भी नहीं दी जाएगी। ऐसा बैंक की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किया गया है। इसके अलावा 55 साल उम्र या तीस साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के लिए कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक की 99वां वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। यह बैठक रेलवे स्काउट कुटीर पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में बैंक के सभापति अरविंद कुमार चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाया गया, इसके बाद सर्वसम्मति से पिछली बैठक की कार्यवृत की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में बैंक ने 54.46 लाख रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। जिसकी सदन ने सराहना करते हुए शुद्ध लाभ के निस्तारण की स्वीकृति प्रदान की।

इसी क्रम में वर्ष 2019 -20 के लेखा-परीक्षित 'संतुलन पत्र' एवं लाभ-हानि खातों का साधारण सभा के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, साथ ही वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित वार्षिक बजट पर भी गहन विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से वार्षिक बजट पारित किया गया। साधारण सभा के सदस्यों ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा वार्षिक बजट की तालियां बजा कर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed