फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No one will comment

Gorakhpur News: कोई नहीं करेगा टीका टिप्पणी.. उपद्रवियों के बारे में बताएं, कार्रवाई करेगी पुलिस

Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
No one will comment
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा के भरवलिया गांव में छोटे से विवाद के बाद शुरू हुए दो पक्षों के जातीय संघर्ष को समाप्त करने के लिए पुलिस फोर्स बुधवार को गांव पहुंची। पुलिस ने गांव में स्थित मैदान में दोनों पक्षों को एकत्रित कर आमने-सामने बैठाकर उनके झगड़े काे शांत करवाया। सौ से अधिक महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे बैठक में शामिल हुए। दोनों पक्षों की बात सुनकर वरिष्ठ लोगों की राय के अनुसार झगड़ा समाप्त करने पर सहमति बनी। कहा गया कि कोई टीका टिप्पणी नहीं करेगा, उपद्रवियों के बारे में बताएं पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोई एक-दूसरे पर टीका टिप्पणी नहीं करेगा। अगर कोई उपद्रव मचा रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, तत्काल कार्रवाई होगी। डेढ़ घंटे बैठक के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर पूरे गांव में पैदल मार्च करते हुए घर-घर जाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन


निर्दोष को फंसाने का मुद्दा उठा
दो पक्षों के विवाद में दोनों तरफ से कुल 49 लोगाें पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज है। इसमें कई नाबालिग और बेहद बुजुर्ग पर भी केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने सीओ से सवाल किया। सीओ ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था कायम करना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है। बुजुर्गों को इसके लिए आगे आना चाहिए। केस की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच-पांच संभ्रांत लोगों की बनेगी टीम
सीओ ने सभी वर्गों के पांच-पांच संभ्रांत लोगों की टीम तैयार कर कमेटी गठित करने के लिए कहा है। इसकी जिम्मेदारी दोनों पक्षों को दी है। साथ ही ग्रामीणों से उपद्रवियों से खुद निपटने के बजाय पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। इस दौरान दोनों पक्षों के सवाल का जवाब पुलिस ने दिया।


हुई चर्चा और बनी सहमति

गांव में शांति व्यवस्था बनाने पर हुई चर्चा।
किसी जाति विशेष पर कोई टिका टिप्पणी नहीं करेगा।
छोटे- छोटे विवाद में बड़े नहीं कूदेंगे।
हर घर का बुजुर्ग अपने परिवार के बच्चों को समझाएगा और शिक्षा पर ध्यान देगा।
घर के बच्चों की गलत संगत के बारे में पुलिस को सूचना दें।
पांच-पांच संभ्रांत लोगों की टीम गठित करें।
अफवाह फैलाने से बचें, ऐसा करने वाले की सूचना दें।
............
जातीय संघर्ष की तरफ बढ़ रहा था झगड़ा
भरवलिया में 20 जून को रात आठ बजे के करीब गांव के विवेक निषाद अपनी बाइक पर खाद लेकर जा रहा था। उसकी बाइक की हैंडिल गांव के मलिन बस्ती की महिला राजमती के हाथ में छू गई। इसे लेकर दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसके बाद गांव दो खेमे में बंटने के कारण झगड़ा जातीय संघर्ष की तरफ बढ़ने लगा था। गुलरिहा में चार अलग-अलग केस लिखे गए, जिसमें 29 नामजद और 20 अज्ञात कुल 49 पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed