{"_id":"6aa1c1d1e7d184f2e40d1ea9","slug":"no-new-route-for-the-procession-will-be-decided-without-permission-dm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446421-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति जुलूस का नया मार्ग तय नहीं होगा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति जुलूस का नया मार्ग तय नहीं होगा : डीएम
Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी ने पीस कमेटी के सदस्यों से जानीं समस्याएं, थाना स्तर पर दिए आवश्यक निर्देश
शहर में 160 और ग्रामीण क्षेत्रों में 132 स्थानों पर स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं
गोरखपुर। गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में डीएम दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में पीस कमेटी एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जुलूस, शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन कराया जाएगा। बिना अनुमति कोई नया कार्यक्रम या मार्ग परिवर्तन नहीं किया जाएगा। आयोजक समितियां भी पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बैठक में डीएम को अधिकारियों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहरी क्षेत्र में करीब 160 स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्र में 132 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। डीएम ने कहा किडीएम ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, विसर्जन व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पीस कमेटी के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में रहें। भीड़ वाले स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल खराब करने वाली पोस्ट प्रसारित किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने बिजली विभाग से प्रतिमा स्थापना एवं जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों की जांच कराने तथा आवश्यकतानुसार उन्हें व्यवस्थित करने पर जोर दिया।
बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुणकुमार एस, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे।