{"_id":"65b62f57f21a93d56a0a3674","slug":"no-need-to-worry-or-get-upset-solving-the-problem-is-the-government-s-priority-cm-yogi-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं, समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं, समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता
Sun, 28 Jan 2024 04:26 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:26 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आए सभी लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। कड़ाके की ठंड में भी मंदिर पहुंचे थे 250 लोग।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान शिकायतें सुनते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया। कहा, सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सीएम ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देशित किया कि इन समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में वहां जुटे सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। ध्यान से उनकी बातें सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने आत्मीयता से सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।
इस दौरान कुछ लोगों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार, दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।