फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No need to certify for scholarship application

पीआरकेएस : छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र प्रमाणित करने की जरूरत नहीं

Fri, 01 Jan 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
No need to certify for scholarship application
पीआरकेएस : छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र प्रमाणित करने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलकर्मियों के बच्चों की उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई में मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र को अब संस्थानों से प्रमाणित कराने की जरूरत नहीं है। अंकपत्र, शुल्क रसीद और कर्मचारी के शपथपत्र को आधार मानकर ही आवेदन पत्र जमा कराए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्मिक की ओर से इस संबंध बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल, कोविड-19 के चलते देेश भर में उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थान बंद होने के चलते रेलकर्मियों केेेे बच्चे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह आवेदन पत्र में संस्थान के प्रमुुख से प्रमाणित करने की अनिवार्यता है। इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने महाप्रबंधक, कार्मिक को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया और कर्मचारी हित में संस्थान प्रमुख से प्रमाणित करने की अनिवार्य को समाप्त करने की मांग की। जिसे संज्ञान में लेते हुए रेल प्रशासन ने अनुमति दे दी है। यांत्रिक कारखाना में इसे लागू भी कर दिया गया है। रेलकर्मी के बच्चों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा और उन्हें कर्मचारी कल्याण निधि से भुगतान होगा। यही नहीं आदेश में कहा गया है कि अगर किसी कारण आवेदन में देर हो जाती है तो संबंधित अधिकारी स्वत: निर्णय ले सकते हैं। हर दशा में कर्मचारी हित को ध्यान में रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed